रतनपुरी। पुलिस ने इंचौड़ा रोड पर मुठभेड़ के बाद 20 हजार के इनामी शातिर बाइक चोर मेरठ के थाना सरधना के गांव मुलहेडा निवासी जुल्ला उर्फ जुल्फकार को दबोच लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चेकिंग के दाैरान इंचौड़ा की ओर से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर युवक ने बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सूक्ष्म फायरिंग की। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए गन्ने के खेत से एक घायल बदमाश को धर दबोचा। बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पकडे गए बदमाश ने अपना नाम जुल्ला उर्फ़ जुल्फकार बताया। उक्त बरामद बाइक उसने सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी की थी।
सीओ ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी करके बेच देता है। वह कई बाइक चोरी करके बेच चुका है। नवंबर में नंगला निवासी मुस्तफा को एक चोरी की बाइक के बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था। पकड़ा गया आरोपी जुल्ला उर्फ जुल्फकार भी वांछित चल रहा था।,