फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने आरपीएफ को बंधक बनाया

Mon, 07 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरपीएफ दरोगा से नोकझोंक करते भाकियू नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे की फ्रेंट कोरिडोर द्वारा अधिग्रहण की गई किसानों की भूमि का मुआवजा तय न होने से गुस्साएं भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव भैंसी के सामने सराय रसूलपुर रेलवे फाटक पर आरपीएफ को बंधक बनाया। कार्यकर्ताओं ने आठ नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने के तैयारी को लेकर जगह निर्धारित कर सफाई की।
विज्ञापन


गांव भैंसी में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के घेर में तीन नवंबर को हुई पंचायत में 26 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। पंचायत में जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी थी कि रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई किसानों की भूमि का मुआवजा तय नहीं होने पर कार्यकर्ता आठ नवंबर से रेलवे ट्रैक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। रविवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर गांव भैंसी के सामने सराय रसलूपुर रेलवे फाटक पर पहुंचे। 

सूचना पर आरपीएफ के दरोगा भीम सिंह मीना पुलिस बल के साथ फाटक पर पहुंचे। गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने रेलवे पुलिस को बंधक बना लिया। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि आठ नवंबर से रेलवे ट्रैक पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और एक भी ट्रेन पटरी से गुजरने नहीं दी जाएगी। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


दरोगा ने रेलवे अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर पुलिस को बंधनमुक्त किया गया। इस दौरान पुष्पेंद्र राठी सोंटा, सुशील, लवली, मेहरबान, अमित राठी, मंतवीर, सोनू, बिरजू, अंशुल, दीपक, पालेराम, भंवर सिंह, तेजवीर, राजपाल, विजयपाल, कंवर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें