फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों की ओर बढ़ने लगे कांवड़ियों के कदम, प्रमुख रास्तों का रूट डायवर्ट

Fri, 14 Jul 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर लाते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून राजमार्ग कांवड़ियों के हवाले होने के बाद जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। एनएच-58 पर एक तरफ हल्के वाहन और दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था 21 जुलाई तक रहेगी। रूट व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मेरठ की तरफ से आकर रुड़की की तरफ जाने वाले यातायात को मेरठ से मवाना, रामराज, मीरापुर सिखेड़ा, जानसठ बाईपास, भोपा बाईपास से रामपुर चौराहा, रोहाना, देवबंद से झबरेड़ा होते हुए निकाला जाएगा। मेरठ से मुजफ्फरनगर की तरफ आने वाले वाहन मेरठ से मवाना, रामराज, मीरापुर, जानसठ, सिखेडा, जानसठ बाईपास होते हुए मुजफ्फरनगर में प्रवेश करेंगे।

मेरठ से सहारनपुर की तरफ जाने वाले वाहन मेरठ से मवाना, रामराज, मीरापुर, जानसठ, बाईपास, भोपा बाईपास, पचेंडा बाईपास, रामपुर चौराहा, रोहाना, देवबन्द होते हुए जाएंगे। सहारनपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर आने वाला यातायात  देवबंद, रोहाना, रामपुर चौराहा, पचेंडा बाईपास, भोपा बाईपास से मुजफ्फरनगर आएगा। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से मेरठ जाने के लिए बाईपास से सिखेड़ा, जानसठ, मीरापुर, रामराज, मवाना होते हुए मेरठ जाएंगे। मुजफ्फरनगर से रुड़की की ओर जाने वाला यातायात जानसठ बाईपास, भोपा बाईपास, पचेंडा बाईपास, रामपुर चौराहा, देवबंद, झबरेड़ा होते हुए रुड़की जाएगा। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की ओर जाने वाला यातायात भोपा बाईपास, पचेंडा, रामपुर चौराहा, देवबंद होते हुए सहारनपुर निकाला जाएगा।

मुजफ्फरनगर से शामली, पानीपत, करनाल की ओर जाने वाला यातायात रामपुर चौराहे से रोहाना, देवबंद, नानौता, थानाभवन, शामली, पानीपत जाएगा। शामली, पानीपत एवं करनाल की ओर से मुजफ्फरनगर आने वाला यातायात शामली से थानाभवन से ननौता, देवबंद, रोहाना से बाईपास होते हुए आएगा। रुड़की की तरफ से मुजफ्फरनगर आने वाला यातायात पुहाना, देवबंद, रोहाना, रामपुर चौराहा से पचेंडा बाईपास से मुजफ्फरनगर में  प्रवेश करेगा।

रुड़की की तरफ से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात पुहाना, झबरेड़ा, देवबंद, रोहाना, रामपुर चौराहा, पचेंडा बाईपास, जानसठ बाईपास से सिखेड़ा, जानसठ मीरापुर, रामराज, मवाना की से मेरठ जाएगा। इन सभी सड़कों  के रूटों का  डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन की यह नई व्यवस्था 21 जुलाई तक जारी रहेगी। डीएम ने कहा कि कोई भी रूटों का उलंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 


बम-बम के जयघोष से गूंजने लगा हाईवे       
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के बम-बम के जयघोष से कांवड़ मार्ग गूंजने लगा है। शहर में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर अधिकतम मार्ग बंद कर दिए गए हैं। आम जनता को आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने इसी परेशानी को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों में 21 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है। कांवड़ मार्ग को निर्बाध जारी रखने के लिए भारी वाहन बंद कर दिए गए हैं। मार्ग पर शिविरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।  
    
कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में एक उत्साह का माहौल बन रहा है। कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ सेवा शिविर भी खुलने लगे हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों की सेवा हो रही है। मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शहर में मीनाक्षी चौक और अस्पताल तिराहे को छोड़कर बाकी सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डीएम जीएस प्रियदर्शी ने 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है। बीएसए और डीआईओएस ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड, मदरसे सभी प्रकार के जिले के स्कूल 21 तक बंद कर दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि स्कूल अब 22 जुलाई को खुलेंगे। कांवड़ियों की संख्या बढते ही मुख्य स्थानों पर पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया है।       

डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण      
मुजफ्फरनगर। डीमए जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंतदेव ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मुख्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। शिविरों का निरीक्षण भी किया। सड़कों पर कुछ स्थानों के गड्ढे भरवाए गए। सफाई व्यवस्था का सुचारु इंतजाम किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।       

सड़क दुर्घटना में कांवड़िये की मौत
तितावी (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये से भरा टैंपू का अनियंत्रित होकर पटल गया। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि कई कांवड़िये चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक के साथ बिना कानूनी कार्रवाई के शव लेकर चले गए। पानीपत के माता टिल्ला के निवासी कांवड़िये हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। बृहस्पतिवार देर रात कांवड़ियों से भरा टैंपू पानीपत लौट रहा था।

तितावी क्षेत्र में टैंपू से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके चलते टैंपू पलट गया। टैंपू के नीचे कांवड़िया रवि पुत्र राजबीर दब गया। साथियों ने टैंपू को सीधा किया, लेकिन तब तक रवि की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के साथी बिना कानूनी कार्रवाई के उसका शव पानीपत लेकर चले गए। हादसे के बाद सड़क पर जाम लगा रहा। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें