हरिद्वार से गंगाजल लेकर नगर गुजरते कावडियां।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोल बम से गूंजने लगी रुड़की रोड
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के लिए शिवभक्तों के हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर के रुड़की रोड से रोजाना बड़ी संख्या में शिव भक्त गुजर रहे हैं। शिव चौक पर गंगा जल चढ़ाने वालों की भीड़ लगी रहती है।
महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को है। भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से गंगा जल लेकर आते हैं। दिल्ली, राजस्थान आदि क्षेत्रों को जाने वाले कांवड़िये गंगा जल लेकर नगर से गुजरने लगे हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों का रैला कांवड़ लेकर रुड़की रोड से गुजरा। इन्होंने शिव चौक चौक पर जलाभिषेक किया और आगे बढ़ गए।