फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन चौपाल कार्यक्रम में समस्याऐं सुनी

विज्ञापन
बुढ़ाना में डूंगर गांव में जन-चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से घिरे एसडीएम व विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान सम्मानि निधि का पैसा खाते में नहीं आने की शिकायत
विज्ञापन

बुढ़ाना/परासौली। विधायक के पैतृक गांव डूंगर में जन चौपाल में विधायक और एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों के खाते में नहीं आने व आधार कार्ड आदि की समस्याओं का अंबार लग गया। विधायक व एसडीएम ने एक महीने के अंदर सभी समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई विभागों ने कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर जानकारी दी।
विज्ञापन

जन -चौपाल व सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक के गांव डूंगर में आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा कृषि विभाग ने अपने-अपने कैंप लगाए। कैंप में संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक व उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र ने अन्य अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीण क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव से नाराज दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकतर किसानों के खाते में किसान निधि का पैसा नही आया है। उनके आधार कार्ड भी नही बन पा रहे हैं। वे मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी है। आधार कार्ड में उनका जिला शामली आ रहा है। ग्रामीण ब्रजपाल मलिक ने कई ग्रामीणों के साथ अधिकारियों को बताया कि उनके आयुष्मान कार्ड भी नही बने हैं। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि ग्रामीण किसान सम्मान निधि के पैसे के लिए पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव की क्लास ली। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव ग्रामीणों के घर-घर जाकर उनकी समस्या पूछकर समाधान करेंगे। एसडीएम व विधायक ने गोदभराई कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुभाषचंद, एडीओ पंचायत मुकुट राज व ग्राम प्रधान बिजेंद्र मलिक सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें