फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोहब्बत दफन कर दो बच्चों की छांव बनना चाहती थी प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भलवा गांव की प्रगति और रोहित की कहानी मोहब्बत से शुरू हुई। दूरियां बढ़ने लगी तो नफरत और खूनी खेल पर खत्म हुई। असल में बीमारी की वजह से प्रगति कभी मां नहीं बन सकती थी। परिजनों ने उसका रिश्ता सरधना में यूपी पुलिस के सिपाही से तय किया। सिपाही की पत्नी का निधन हो चुका था और बिन मां के दो बच्चे थे। प्रगति ने दोनों बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी ले ली थी।
विज्ञापन

करीब चार साल रोहित और प्रगति की प्रेम कहानी चलती रही। दोनों के परिजनों को पता चला तो नाराजगी भी जताई गई। गांव, बिरादरी और पड़ोस का सवाल उठा। आखिरकार प्रगति ने परिजनों की बात मान ली। जिस सिपाही से शादी तय हुई थी, उसके दो बच्चे हैं और पत्नी का निधन हो चुका है।
अपनी मोहब्बत को दफन कर प्रगति जिंदगी के नए रास्ते पर चलना चाहता थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आरोपी रोहित अपनी प्रेमिका को भुलाने के लिए तैयार नहीं था। प्रगति ने भी उसे समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

किसी को इस प्रेम कहानी के खून खेल का अंदाजा नहीं था। आरोपी कमरे में घुसा तो प्रगति ने समझाने की काेशिश की लेकिन वह नहीं माना और चाकू निकाल लिया। इसके बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात अंजाम दी और खुद भी जान दे दी।
-
कभी मां नहीं बन सकती थी प्रगति
मेडिकल के हिसाब से प्रगति कभी मां नहीं बन सकती थी। ऐसे में तय किया गया कि उसकी शादी ऐसे परिवार में की जाए, जहां पहले से ही बच्चे हो। कई रिश्ते आए, जिनमें सरधना में शादी तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें