फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रेमिका की हत्या कर आत्महत्या करने वाले रोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
जानसठ के गांव भलवा में रोहित का शव आने के बाद रोती बिलखती उसकी मां। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर /जानसठ। जानसठ के गांव भलवा में दिल दहला देने वाली घटना में मृतक युवक रोहित के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक युवती प्रगति के भाई प्रदीप ने जानसठ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में युवती की हत्या करने के बाद युवक का आत्महत्या करना भी लिखवाया गया है।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली के गांव भलवा में बृहस्पतिवार शाम को हत्या व आत्महत्या की घटना हुई। मृतका के भाई प्रदीप ने लिखाया कि पांच फरवरी को वह अपनी मां प्रभा के साथ बाइक पर सवार होकर खतौली अपनी बहन प्रगति की शादी के लिए कपड़े खरीदने गया था।उसका छोटा भाई अभिषेक क्रिकेेट खेलने गया था।
पिता भूषण खेत पर गए थे। घर पर उसकी पत्नी रीतू व छोटी बहन स्वाति थी। दोनों बाहर पशुओं का गोबर उठा रही थी। उसकी छोटी बहन ने घर से फोन पर बताया कि कमरे से बड़ी बहन के चीखने की आवाज आई। वह पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा पीटने पर रोहित ने दरवाजा खोला और दरवाजा खोलते ही नीचे गिर गया। वह हाथ में लिया चाकू अपनी गर्दन में मार रहा था।
विज्ञापन

बड़ी बहन भी कमरे में खून से लथपथ मृत हालत में पड़ी थी। उसकी गर्दन कटी थी। युवक की भी मौके पर मौत हो गई। इस सूचना पर वह अपनी मां को लेकर घर पहुंचा था। युवक ने उसकी बहन की चाकू से हत्या कर खुद भी आत्महत्या की है। वह उसकी बहन से बात करता था। वह उससे प्यार व शादी करने की बात कहता था। जबकि उसकी बहन शादी करने से मना करती थी।
सीओ जानसठ रुपाली राॅय ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

जानसठ के गांव भलवा में रोहित का शव आने के बाद रोती बिलखती उसकी मां। संवाद

जानसठ के गांव भलवा में रोहित का शव आने के बाद रोती बिलखती उसकी मां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें