फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रोहाना टोल प्लाजा पर दिया धरना

विज्ञापन
रोहाना टोल प्लाजा पर धरना के बाद अधिकारीयों को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रोहाना। किसानों का बकाया भुगतान और गन्ने का दाम नहीं बढ़ाए जाने को लेकर भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों ने रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंच कर चार घंटे तक धरना दिया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष पूरण सिंह के नेतृत्व में किसान रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे और गन्ने का दाम नहीं बढ़ाने को लेकर टोल प्लाजा पर धरना दिया। किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान नहीं मिलने, पराली जलाए जाने और गन्ने के खेत में पत्ती जलाए पर किसानों के खिलाफ हो रहे दर्ज मुकदमों का भी विरोध किया। किसानों ने टोल के देवबंद से मुजफ्फरनगर जाने वाले तीन गेट के सामने दरा बिछाकर चार घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया। टोल के सिर्फ दो गेट से वाहन निकलते रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह के नेतृत्व में टोल पर शांति पूर्वक धरना चला। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी को ज्ञापन दिया। जिस पर किसानों को शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरने में राजबीर त्यागी, बबली शर्मा, दीपक सोम, ललित राणा, जिले सिंह, कुशलपाल शामिल रहे। इस दौरान शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल करपवान, सिविल लाईन एसओ समयपाल सिंह अत्री, चरथावल एसओ सूबे सिह यादव पुलिस बल समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें