फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहना गन्ना समिति पर हंगामा, किसानों ने अधिकारियों को घेरा      

Wed, 04 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गन्ना समिति पर हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहाना गन्ने की पर्चियों में हो रही त्रुटियों का समाधान नहीं होने पर किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर अधिकारियों का घेराव किया और वहीं धरना देकर बैठ गए। अधिकारियों ने समझा किसानों को शांत किया। गन्ना विकास परिषद एवं गन्ना समिति द्वारा जून में गन्ने के सर्वे का कार्य किया जाता है, जिसमें अगैती और सामान्य प्रजाति का गन्ना किसानों की पर्ची कलेंडर में भरा जाता है।
विज्ञापन


किसानों के कलेंडर में खामियां रह जाने पर गन्ना विभाग द्वारा पांच अक्टूबर को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया था, लेकिन किसानों को गन्ना आपूर्ति में कठिनाइयां आ रही हैं।  ऐसे में किसानों को पर्याप्त इंडेंट नहीं मिल पा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय के प्रांगण में धरना दिया।

किसानों ने समिति के अधिकारियों का घेराव कर यह त्रुटियां दूर करने की मांग की। किसानों का आरोप था कि उन्हें उसके गन्ने के अनुरूप पर्ची नहीं मिल रही है। गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ निरीक्षक संजीव मोहन भसीन एवं गन्ना सचिव नरेश कुमार ने धरने पर पहुंचकर किसानों को शीघ्र इसका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान संजीव त्यागी, सतीश भारद्वाज, राकेश, आदेश, बाबा, बाटू, आशीष, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें