फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकी हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में धड़ का किया गया अंतिम संस्कार, सिर की तलाश जारी, पत्नी समेत आरोपी फरार

Tue, 02 Jun 2026 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

 मुजफ्फरनगर के चर्चित रॉकी हत्याकांड में बरामद धड़ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अभी सिर की तलाश में जुटी है, जबकि पत्नी, बेटा और पुत्रवधू समेत कई आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
रॉकी के धड़ का किया गया अंतिम संस्कार सिर की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चर्चित विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में मंगलवार को गांव बेहड़ा अस्सा में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलसुबह शव गांव पहुंचाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव और श्मशान घाट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पूरे समय स्थिति पर नजर बनाए रहे।

विज्ञापन




धड़ बरामद, सिर की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार भोपा क्षेत्र के कादीपुर गांव के जंगल से आरोपी मोंटी त्यागी की निशानदेही पर रॉकी का धड़ बरामद किया गया था। जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को जमीन में दबा दिया गया था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने सिर को नहर में फेंक दिया था। इसी के चलते पुलिस और संबंधित टीमें लगातार तलाश अभियान चला रही हैं, लेकिन अभी तक सिर बरामद नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें: UP: गर्दन काटकर हत्या, फिर नमक डालकर गड्ढे में दबाया धड़, सिर नहर में फेंकने की बात कबूली, ऐसे खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी, बेटा और पुत्रवधू अब भी फरार
मामले में मृतक की पत्नी रेणु, उसका बेटा बादल और बादल की पत्नी निशा को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। इसके अलावा शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।

गुमशुदगी से हत्या तक पहुंची जांच
जानकारी के अनुसार 18 मई को रॉकी अपनी पत्नी के साथ वाहन में बैठकर गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मामले में पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बाद में जांच के दौरान अपहरण और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस जांच आगे बढ़ी और हत्या की परतें खुलती चली गईं।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही हत्या में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से मिले तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ने में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें