संंवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। पुलिस ने चार दिन पहले परतापुर मेरठ से लूटी गई प्याज से लदी पिकअप गाड़ी का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मंसूरपुर पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले राजस्थान से मेरठ आ रही प्याज से लदी पिकअप गाड़ी को परतापुर मेरठ में चालक को बंधक बनाकर लूट लिया था। साथ ही चालक रमजान खान को मंसूरपुर क्षेत्र में बंधक बनाकर डाल दिया था।
पुलिस ने सोमवार को मंसूरपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लूट कांड के चार आरोपियों विक्की व शमीम, अमन निवासी वैशाली गाजियाबाद, आरिफ निवासी अमीनगर बागपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 30 हजार रुपये नकद, दो प्याज के कट्टे, लूट में प्रयोग की गई टाटा पंच कार, एक तमंचा और कारतूस, दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने उनका चालान कर दिया है।