प्रतियोगिता में जनपद के 18 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई दो दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने अच्छा प्रदर्शन कर ट्राफी जीती। प्रतियोगिता में जनपद के 18 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक पीके निर्वाल और सहोदय स्कूल के सचिव हरेंद्र मलिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में शामिल हुई 18 टीमों में से फाइनल मैच के लिए ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर स्कूल रहकड़ा ने अपना स्थान बनाया।
फाइनल मैच जीतकर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने ट्राफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सुधीर कुमार शर्मा, अनंग सिंघल, अतुल बालियान, विराज तोमर, नीरज बालियान आदि मौजूद रहे।