फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो युवतियों से नगदी भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े दो युवतियों से नगदी भरा बैग लूटा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी मार्ग पर कम्हेड़ा चौकी के निकट बाइक सवार दो बदमाशों से गांव से लोन की किस्त जमा कर लौट रहीं फाइनेंस कंपनी की दो युवतियों से नगदी भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित निजी फाइनेंस कंपनी की कर्मचारियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नंगला दुहेली निवासी शिवानी व छपार क्षेत्र के गांव सिमरथी निवासी शिखा हाईवे स्थित सोनाटा फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करती हैं। शुक्रवार को दोनों युवतियां एक साथ कंपनी द्वारा दिए गए लोन की कलेक्शन इकट्ठा कर कम्हेड़ा से ऑफिस लौट रहीं थी। दोपहर 12.45 बजे जैसे ही वे गंगनहर पटरी मार्ग पर कम्हेड़ा चौकी क्षेत्र में कर्मयोगी आश्रम से आगे पहुंची, पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि स्कूटी चला रही शिवानी को रोकते ही बदमाशों ने पीछे बैठी शिखा के हाथ में मौजूद नगदी भरा बैग लूट लिया और धमकी देेते हुए फरार हो गए। शिखा ने घटना की जानकारी कंपनी मैनेजर वसीम को दी, जिसके बाद वे थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित शिखा ने तहरीर में आरोपियों की बाइक का नंबर भी देते हुए बताया कि उसके बैग में 28 हजार से अधिक की नगदी व दो मोबाइल थे। वहीं, घटना के समय स्कूटी चला रही शिवानी का 51 हजार से अधिक की नगदी का बैग आगे रखा हुआ था, जिस पर लुटेरों की नजर नहीं पड़ी। इसके चलते वह बैग लुटने से बच गया, जिसे कंपनी के ऑफिस में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि लूट की जांच की जा रही है। पीड़ित युवतियों ने लुटेरों की बाइक का नंबर नोट किया है, जिसके आधार पर उन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें