फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज नहीं मिलेंगी रोडवेज, बनाए नए तीन बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आज नहीं मिलेंगी रोडवेज, बनाए नए तीन बस स्टैंड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे को देखते हुए परिवहन व्यवस्था दुरुस्त रखने के इंतजाम किए गए हैं।
राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर शहर का चौराहा हो या तिराहा, सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस को तैनात किया गया है। यातायात एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर में बाहर से आने वाली रोडवेज बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। शहर में तीन नए बस स्टैंड बनाए गए हैं। यह व्यवस्था राज्यपाल की शहर में मौजूदगी तक जारी रहेगी।
- शहर में बनाए तीन बस स्टैंड
रोडवेज विभाग के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन द्वारा शहर के अंदर रोडवेज बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए तीन अस्थाई बस स्टैंड बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से राज्यपाल के जाने तक यह व्यवस्था जारी रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से मिलेंगी रोडवेज बसें
- बड़ौत, शामली, पानीपत, मेरठ, दिल्ली, मार्ग की बसें वहलना चौक से मिलेगी।
- जानसठ, बिजनौर, मुरादाबाद ,बरेली, लखनऊ, मार्ग की बसें जानसठ बस स्टैंड से मिलेंगीं।
- सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश मार्ग पर जाने वाली बसें विश्वकर्मा चौक से मिलेंगीं।
-
इन्होंने कहा-
राज्यपाल के आगमन के चलते खास बदलाव नहीं किया गया है। राज्यपाल का काफिला चलने से दस मिनट पहले मार्ग पर यातायात को रोकते हुए व्यवस्था बनाई जाएगी। - कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें