फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोडवेज कर्मचारियों ने चुने नौ डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज सोसाइटी के नौ डायरेक्टर के लिए हुआ चुनाव, 91 में से 89 वोट पड़ीं
विज्ञापन

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। यूपी गवर्नमेंट रोडवेज इम्पलाइज सेलरी आनर्स को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के नौ वार्ड के लिए डायरेक्टरों का चुनाव हुआ। कुल 91 में से 89 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। चार वोट निरस्त हो गईं। शुक्रवार को सभापति, उप सभापति व बैंक प्रतिनिधि का चुनाव होगा।
विज्ञापन

सोसाइटी का चुनाव पर्यवेक्षक विजय बालियान व उमेश कुमार की देखरेख में सुबह दस बजे शुरू हुआ। चुनाव में रोडवेज कर्मचारी संघ, रोडवेज कर्मचारी परिषद, रोडवेज श्रमिक समाज कल्याण संघ, रोडवेज इम्पलाइज यूनयिन व रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सोसाइटी में 91 सदस्य है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक चले चुनाव में 91 में 89 सदस्यों ने वोट डाली। इनमें चार वोट निरस्त हो गईं।
डायरेक्टर के लिए चुनाव लड़ रहे अजय व राजेश कुमार को पांच-पांच वोट पड़ीं तो उनका चुनाव पर्ची डाल कर किया गया। इसमें अजय तोमर जीत गए।


यह बने डायरेक्टर-

चुनाव में सुनील कुमार, सतीश कुमार, कुसुमपाल, अजय तोमर, स्वाति चौधरी, चंद्रशेखर, शिव कुमार, अमरीश त्यागी, पूनम देवी जीत कर डायरेक्टर बने हैं।

-

इन्होंने कहा-

चुनाव पर्यवेक्षक विजय बालियान ने बताया कि शुक्रवार को सभी डायरेक्टर सभापति, उप सभापति व बैंक प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें