फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 लाख की लागत से रोडवेज बस स्टैंड का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
39 लाख की लागत से रोडवेज बस स्टैंड का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

बुढ़ाना। नगर पंचायत की बैठक में एजेंडे के अनुसार नौ बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। विकास कार्यों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को कराने के लिए सुझाव भी दिए। कस्बे के सुंदरीकरण के लिए 20 प्रस्ताव पारित हुए। इसके लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। कस्बे के योगपुरा रोड पर रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्धार के लिए 39 लाख रुपये की राशि की स्वीकृत की गई।
विज्ञापन

चेयरपर्सन बाला त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत की बैठक में क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान विधायक ने बताया कि कस्बे के योगपुरा रोड पर रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्धार का कार्य शासन की स्वीकृति के पश्चात बोर्ड की बैठक में भी इसका प्रस्ताव पास हुआ। विधायक ने कहा कि बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के लिए 39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। कस्बे के वार्ड नंबर दो में अंबेडकर चौक के सुंदरीकरण का भी प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है। चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि एजेंडे के अनुसार आठ बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में कस्बे के सुंदरीकरण कराने के लिए तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द ही पूरा करवाया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें