फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चंदसीना मार्ग पर होगा सड़क निर्माण, चार दिन बाद होगा कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। लोक निर्माण विभाग की ओर से चंदसीना मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। मार्ग करीब साढ़े पांच किमी लंबा बनने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद बालियान ने बताया कि निर्माण सामग्री डालने के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

आंदोलन जन कल्याण के संयोजक ने बताया कि वह लंबे समय से एनएच-58 स्थित नावला गेट से चंदसीना मार्ग के नवीनीकरण और खस्ता हाल सावटू से सिसौली मार्ग के सड़क निर्माण को लेकर प्रयासरत थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा व सहायक अभियंता दुरेन्द्र तोमर के साथ बैठक की थी। विकास भवन में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार से भी मुलाकात की थी। सावटू से सिसौली मार्ग जो पहले गन्ना विभाग के पास था, जिस पर अब पीडब्ल्यूडी विभाग कार्य कर रहा है। मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नावला गेट से चंदसीना मार्ग का निर्माण 22 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें