फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तय किया 10 हजार, दे रहे छह हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आयुष्मान मित्रों ने कम वेतन दिए जाने की शिकायत सीएमओ से करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिस कंपनी के माध्यम से उन्हें काम पर रखा गया है, वह तयशुदा वेतन 10 हजार रुपये देने के बजाए छह हजार दे रही है।
आरोप लगाया कि कंपनी अधिकारियों की ओर से उन्हें जूम मीटिंग में खुले तौर पर मात्र छह हजार रुपये प्रति माह देने की बात कही गई है। बताया कि उन्हें राइटर इंफार्मेशन प्राइवेट कंपनी के अधीन समायोजित किया गया है। निर्धारित वेतन की मांग पर एक आयुष्मान मित्र को हटा भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि कंपनी उन्हें पार्ट टाइम में कार्य के लिए बोल रही है। अफाक, विशेष, अक्षम, गौरव, सौरभ, विशेष, आशा, अंकुश और अनिल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें