फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण बाधित, सभासदों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद बोले-जब तक अवैध कब्जा नहीं हटेगा तब तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने को लेकर अशोक मार्केट में सड़क निर्माण का कार्य करीब नौ महीने से अधूरा पड़ा है। अतिक्रमण हटवाकर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर सभासदों ने एसडीएम के समक्ष हंगामा किया। सभासदों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकारी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटेगा, तब तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
सभासद विकास कौशिक अन्य सभासदों व गणमान्य लोग जमीन से अवैध कब्जा हटवा कर सड़क निर्माण की मांग की है। सभासद विकास कौशिक, आशीष कुमार, विनोद शेरवान, हाजी वसीम अहमद, अब्दुल सत्तार, आदित्य शर्मा, केपी शर्मा ने एसडीएम संजय सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि कुछ लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। उधर, एसडीएम ने सभासदों से दूसरा पक्ष बुलाकर उनसे बात करने के लिए कहा तो सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सभासदों का कहना था कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को दूसरा पक्ष क्यों बताया गया। सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने की बात एसडीएम को करनी चाहिए थी। एसडीएम ने सभासदों को समझाते हुए शांत किया। एसडीएम ने बताया कि वह मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। किसी को भी मार्ग में अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ राजीव कुमार ने बताया कि अशोका मार्केट में 50 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना है। इस मामले को लेकर नोटिस जारी कर नगर पालिका में बैनामा की कॉपी लाने के लिए कहा गया था। किसी भी व्यक्ति ने बैनामा की कॉपी नहीं जमा कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें