फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मजदूरों को बंधक बनाया, निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
खतौली में आवास विकास कालोनी में सड़क निर्माण में अनियमितता व घटिया सामग्री लगाने के विरोध में भा? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण में अनियमितता तथा घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण कार्य को रुकवा कर मजदूरों को बंधक बना लिया। अधिकारियों के आश्वासन पर मजदूरों को बंधन मुक्त किया।
विज्ञापन

नगर की पॉश कालोनी आवास विकास में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। परिषद की ओर से एक ठेकेदार को ठेका दिया हुआ है। सड़क निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री लगाने की सूचना पर भाकियू के विशेष सलाहकार राजेश चौधरी एवं जिला महासचिव रोशन पंडित कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया और मजदूरों को बंधक बना लिया। आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों ने फोन पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की और घटिया सामग्री नहीं लगने देने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि घटिया सामग्री का प्रयोग किया तो सड़क निर्माण नहीं होने देंगे।
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग नहीं होने दी जाएगी
सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि जहां भी घटिया सामग्री लगी मिले, उस निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दें। वह अपने स्तर से भी इसकी जांच करेंगे -सूरजपाल सिंह, अवर अभियंता, आवास एवं विकास परिषद, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें