फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने बैंक मैनेजर को घेरा, हंगामा

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में ब्रांच मैनेजर का घेराव करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में किसानों को बैंकों में गन्ना भुगतान का पैसा नहीं मिलने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में पहुंचकर शाखा प्रबंधक का घेराव किया। रालोद के मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने शाखा प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार को बैंक  खुलने पर किसानों को पैसा नहीं दिया गया तो, वे बैंक में उसी दिन तालाबंदी कर देंगे।      
विज्ञापन

शुगर मिल की ओर से गन्ना भुगतान दिए जाने के बावजूद गांव खतौली नगर, गांव चिंदौड़ा, अंतवाड़ा, चिंदौड़ी, भलवा, रसूलपुर कैलोरा, राजपुर कलां, पलड़ी आदि गांवों के किसानों को बैंक से गन्ना भुगतान का पैसा नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने गेट पर कैश नहीं होने की तख्ती टांग दी। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर सर्व यूपी बैंक में पहुंचे और शाखा प्रबंधक महेश चंद शर्मा मिले। रालोद कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक का घेराव कर किसानों को पैसे देने की मांग रखी। रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने शाखा प्रबंधक से कहा कि शनिवार से लेकर सोमवार तक बंद रहेंगे। मंगलवार को बैंक खुलने पर अगर किसानों को पैसा नहीं मिला तो, रालोद कार्यकर्ता उसी दिन बैंक में तालाबंदी कर देंगे। घेराव करने वालों में जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर, अमित चौधरी, ओमसिंह मोतला, मोंटी कादियान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें