फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद की रैली रोकने पर समर्थकों का हंगामा

Wed, 10 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक मिथलेश पाल के बाइक रैली को पुलिस प्रशासन के रोकने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। आधे घंटे तक सरवट रोड पर अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन


अहिल्याबाई चौक से दोपहर ढाई बजे रालोद समर्थकों का बाइक रैली सरवट रोड पर आगे बढ़ी तो पुलिस फोर्स ने प्रत्याशी मिथलेश पाल के वाहन को रुकवा दिया। रैली की अनुमति दिखाए जाने पर ही पुलिस ने जनसंपर्क करने के लिए कहा। यह सुन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इस दौरान कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। सेक्टर मजिस्ट्रेट बीएम पाठक मौके पर पहुंचे और प्रत्याशी से बातचीत की। पाठक ने कहा कि रोड शो और जुलूस की अनुमति नहीं दी गई, इसलिए पैदल ही समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


सरदार महकार सिंह, कैलाशचंद पाल, अंजु शर्मा, पंकज चौधरी, अजय सैनी, अन्नु प्रजापति, मुल्कराज, सुधीर सेन, जोनी शर्मा, नरेश, पराग, बबलू, राधेश पप्पू आदि मौजूद रहे। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि पार्टी ने वाहन की अनुमति ले रखी थी, जिसमें प्रत्याशी प्रचार कर रही थी। प्रशासन सत्ता के दबाव में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें