फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: तालाब की भूमि को लेकर विवाद में हुई थी रिंकू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 May 2020 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव तेजलहेड़ा के शिवकुमार की हत्या का गिरफ्तार आरोपी किशन कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के छपार में सोमवार रात हुई युवक की हत्या दो पक्षों के बीच तालाब की भूमि को लेकर चल रहे विवाद का नतीजा थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी शिवकुमार उर्फ रिंकू पुत्र इलमसिंह सोमवार रात घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उस पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने हत्या में शामिल किशन कुमार को तेजलहेड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि शिवकुमार के पिता का गांव निवासी नरेश पक्ष से तालाब की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच एसडीएम न्यायालय में वाद भी विचाराधीन है। इसी विवाद में शिवकुमार की हत्या की गई।
विज्ञापन


शिवकुमार के चचेरे भाई अक्षय कुमार ने नरेश व उसके पुत्र शुभम समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशन को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को युवक का शव घर पहुंचा, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें