फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतम सिंह राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष बने

विज्ञापन
जानसठ में तहसील सभागार में राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला कार्यकारिणी के घोषित पदाधिकारीगण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पीतम सिंह राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष बने
विज्ञापन

जानसठ। राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष पीतम सिंह व समस्त कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संग्रह अमीन का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को तहसील सभागार में राजस्व संग्रह अमीन संघ जनपद मुजफ्फरनगर के चारों तहसीलों की बैठक जिला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बुढ़ाना तहसील के संग्रह अमीन पीतम सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं, बैठक में सभी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिला संरक्षक रमेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश त्यागी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, रियाज अहमद, जिला सचिव अंजार हुसैन, सह सचिव वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, संगठन मंत्री महेंद्र सैनी, सह संगठन मंत्री रामपाल सिंह, ऑडिटर अभिषेक चौधरी, अजय गर्ग, मीडिया प्रभारी केपी सिंह को चुन लिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि किसी भी साथी का शोषण होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने संग्रह अमीनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयासरत रहने की बात कही। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया व उन्हें हर संभव अमीन संघ की समस्याओं के लिए साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। संचालन जानसठ तहसील अध्यक्ष विनोद त्यागी द्वारा किया गया। बैठक में अरविंद शर्मा, मोहित, मनोज शर्मा, सतीश, हसन इनाम, सेंसर पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें