फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में सेवानिवृत अध्यापक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। साइकिल सवार सेवानिवृत अध्यापक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपसा के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकाें ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक सहित चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कस्बे की नई तहसील के पीछे रहने वाला सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार शर्मा (63) सोमवार दोपहर साइकिल पर सवार होकर बाजार में दर्जी की दुकान से कपड़े लेने जा रहे थे। नगर पंचायत कार्यालय के सामने उनकी साइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में वह साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। दुकानदारों ने घायल शिक्षक को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार शोक में डूबा है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे अंकित ने अज्ञात में दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें