फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों को फोन पर बात करने पर प्रतिबंध  

Sat, 25 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जाट समाज की पंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ के गांव राटौर में जाट महासभा की ओर से आयोजित 15 गांवों की पंचायत में सर्वसम्मति से लड़कियों को अकेले में फोन पर बात करने को लेकर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव राटौर में जाट महासभा विकास खंड जानसठ की एक पंचायत हुई। चार दिन पूर्व भी गांव में लड़कियों पर अकेले फोन पर बात करने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बैठक हुई थी। जिसको लेकर जाट महासभा ने पंचायत बुलाई। जिसमें 15 गांवो के लोगों ने भाग लिया।

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए सतपाल सिंह ने कहा कि लड़कियों पर अकेले में बात करने से समाज विघटन की ओर जा रहा है। ऐसे में लड़कियों को अकेले में बात करने पर पूर्णत: प्रतिबंध होना चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा कक्षा 10 व 11 की छात्राओं को परिजन फोन न दें, यदि फोन की आवश्यकता हो तो उन्हें स्मार्टफोन की जगह सादे फोन दिलाए जाए। जिन लड़कियों पर स्मार्टफोन हैं,  उन पर माता-पिता के सामने ही बात करनी व अकेले में बात करने पर पाबंदी लगानी चाहिए।

पंचायत में सर्वसम्मति से लड़कियों को स्मार्टफोन रखने व अकेले में बात न करने की घोषणा की गई। पंचायत का संचालन संतोष वर्मा ने किया। एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, हरेंद्र चौधरी, ओमवीर सिंह, तजेन्द्र, मांगेसिंह, योगेन्द्र, यजुवेन्द्र, चंन्द्रपाल, रविन्द्र, अरविन्द आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें