पत्रकारों से बातचीत करते राज्य मंत्री सोमेंद्र कुमार फोटो संवाद
- फोटो : 1
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सबकी आस्था का सम्मान है लेकिन आस्था की आड़ में अराजकता को सरकार बर्दाश्त नहीं कर सकती। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को सरकार सबक सिखाने का कार्य करेगी।
विकास भवन में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने आई लव मोहम्मद के सवाल पर कहा कि यह आस्था का विषय है। संविधान सबको अपनी भावनाएं प्रकट करने का अधिकार देता है लेकिन यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि समाज में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। माहौल खराब नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बन गई है। कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते है, ऐसा नहीं होन दिया जाएगा। nजीएसटी सरलीकरण से प्रत्येक वर्ग को मिला लाभ : प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि जीएसटी के सरलीकरण से प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है। सरकार की सराहनीय पहल है। आमजन और व्यापारियों के बीच पहुंचकर अधिकारी और एनडीए के कार्यकर्ता जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक राष्ट्र एक कर की प्रणाली को आगे बढ़ाया है। समान व्यवस्था लागू होने से चीजें बेहतर और सरल होती हैं। सबके हितों का ध्यान रखने के लिए पांच और 18 प्रतिशत के दो स्लैब बनाए गए हैं।
किसानों, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र का खास ख्याल रखा गया है। जीएसटी में बदलाव के पहले सप्ताह में ही इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिलने लगा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को जानकारी दें। खुद कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी बाजारों में संपर्क कर रहे हैं।