फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प

विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर बाइक रैली निकालते सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एआरटीओ दफ्तर में सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव और एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

शहर के भोपा रोड स्थित ट्रांसपोर्टनगर में सोमवार को एआरटीओ दफ्तर में एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम शुभारंभ के बाद अफसरों ने यातायात नियमों और उनका पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर किए जाने वाले वाहन चालान का जुर्माना बढ़ाने से अधिक जीवन की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने लोगों से जीवन रक्षा के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन हमेशा अपनी साइड में ही चलाने और यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया। इसके बाद एआरटीओ दफ्तर से शहर में जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ एसएसपी व एसपी सिटी के साथ ही एसडीएम अजय अंबष्ट, एआरएम रोडवेज संदीप अग्रवाल और एआरटीओ विनीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बाइक रैली के माध्यम से पूरे शहर क्षेत्र में लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। इस दौरान एसपी क्राइम दुर्गेश सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह और ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीर अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें