फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के विरोध में हंगामा, अभिभावकों का स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश भड़का      

Tue, 11 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्कूल में हंगामा करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम की सख्ती के बाद भी पब्लिक स्कूल मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। नईमंडी में एक पब्लिक स्कूल के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल प्रबंधन ने अचानक ही फीस वृद्धि कर दी। अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर विरोध जताया। बात बिगड़ती देख स्कूल ने गेट बंद करा दिया, इससे अभिभावक बिफर पड़े और सड़क पर हंगामा-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।       
विज्ञापन


नईमंडी के बड़े पब्लिक स्कूलों में शुमार एक स्कूल में अभिभावकों को फीस वृद्धि का पत्र थमा दिया गया। हर साल फीस वृद्धि के नाम पर 5 से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होती थी, इस बार सीधे 30 प्रतिशत फीस बढ़ा दी गई। स्कूल प्रशासन ने बिल्डिंग, ट्रांसपोर्ट समेत अन्य एक्टिविटी का चार्ज जोड़कर बिल अभिभावकों को दिया है।

स्कूल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को अभिभावकों ने एकत्र होकर हंगामा किया। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड तक नहीं है और उसका भी चार्ज लिया जा रहा है। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने गेट बंद करा दिया। इससे मामला और बढ़ गया। अभिभावकों ने सड़क पर ही बच्चों को साथ लेकर स्कूल के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन


बाद में डीएम, विधायक और बीएसए को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। उधर, डीएम के निर्देशों के बावजूद पब्लिक स्कूल मनमानी से पीछे नहीं हैं। अभिभावकों को फीस, किताबों के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। हंगामा करने वालों में पंकज, नेहा, संजीव, अनुज बंसल, मेघा बंसल, अमित, प्रियंका, नंद किशोर, दीपक अग्रवाल, आलोक कुमार, मनीषा वर्मा, रुचिका, रुबी शर्मा, श्रवण कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें