फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुखों को लेकर आरक्षण की तस्वीर हुई साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के लिए आरक्षण की तस्वीर हुई साफ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के सभी नौ ब्लाक में प्रमुख पद के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। शाहपुर ब्लाक को एससी महिला और बघरा को पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पुरकाजी और खतौली ब्लाक प्रमुख पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुआ है। बुढ़ाना महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मोरना, जानसठ, सदर और चरथावल को अनारक्षित रखा गया है। जिले की राजनीति के हिसाब से सदर और बुढ़ाना ब्लाक प्रमुख पद के लिए दिलचस्प मुकाबला होगा।
पुरकाजी ब्लाक प्रमुख का पद इस बार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है। पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पद वर्ष 1995 में एससी महिला के लिए आरक्षित रहा है। 2000 में यह पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित रहा। इसके बाद से अब तक अनारक्षित चला आ रहा है। सदर ब्लाक प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित रहेगा। वर्ष 1995 में यह एससी के आरक्षित था। 2005 में महिला के लिए और 2010 में पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित रहा। इसके अलावा यह अनारक्षित ही रहा। बघरा ब्लाक प्रमुख का पद इस बार पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 2015 में यह एससी महिला के लिए, 2000 में ओबीसी के लिए और 2005 में पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित रहा। चरथावल ब्लाक प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित रहेगा। 2000 में यह एससी महिला के लिए, 2010 में ओबीसी के लिए और 2015 में यह महिला के लिए आरक्षित रहा है।
विज्ञापन

बुढ़ाना ब्लाक प्रमुख का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ है। 1995 में भी यह महिला के लिए आरक्षित रहा। 2005 में एससी के लिए, 2010 में ओबीसी के लिए आरक्षित रहा। शाहपुर ब्लाक प्रमुख पद एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। 1995 में यह महिला के लिए, 2005 में भी महिला के लिए, 2010 और 2015 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहा। खतौली ब्लाक प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है। 1995 में यह एससी के लिए, 2000 में पिछड़ी महिला, 2010 में महिला के लिए आरक्षित रहा। जानसठ ब्लाक प्रमुख का पद अनारक्षित रखा गया है। 1995 में यह ओबीसी के लिए, 2000 में एससी के लिए, 2005 में महिला और 2015 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहा। मोरना ब्लाक प्रमुख भी इस बार अनारक्षित रखा गया है। 1995 में यह पिछड़ी महिला, 2005 में महिला, 2010 में एससी महिला, 2015 में ओबीसी के लिए आरक्षित रहा।
विज्ञापन

खतौली ब्लाक में सर्वाधिक 84 गांव
मुजफ्फरनगर। जिले के सभी नौ ब्लाक में सबसे ज्यादा गांव खतौली ब्लाक में हैं। यहां 84 गांव हैं। पुरकाजी ब्लाक में 43, सदर में 53, बघरा में 48, चरथावल में 59, बुढ़ाना में 60, शाहपुर में 40, जानसठ में 61 और मोरना में 50 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें