दारुल उलूम परिसर में लहराता तिरंगा
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ सहित दीनी इदारों में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बुधवार को दारुल उलूम में संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने ध्वजारोहण कर देश के संविधान और इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं, दारुल उलूम वक्फ में मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, जामिया इमाम मो. अनवर शाह में मौलाना अहमद खिजर शाह, दारुल उलूम जकरिया में मौलाना मुफ्ती शरीफ खान, मदरसा मेराजूल उलूम में प्रबंधक मो. इब्राहीम, जामिया कासमिया दारुत्ततालीम वस्सना में मोहतमिम मौलाना इब्राहीम कासमी, दारुल उलूम फारुकिया में मोहतमिम मौलान नूरुलहुदा कासमी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करते हुए उस्तादों व छात्र छात्राओं देश को आजाद कराने में बुजुर्गों द्वारा दी गई कुर्बानियों पर विस्तार से रोशनी डाली।