फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटे के अधिक दाम वसूलने पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं ने चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। साथ ही घटतौली भी खूब की जा रही है। विधिक माप विज्ञान विभाग तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरनगर और चरथावल कस्बे में अभियान चलाया। इस दौरान अधिक दाम वसूलने तथा घटतौली पर आठ व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति के अनुसार गांधीनगर रोड पर मैसर्स अरोड़ा प्रोविजन स्टोर, विनीत परचूनी द्वारा आटे के 10 किग्रा वाले पैकेट पर घोषित मूल्य से अधिक कीमत ली जा रही थी। कच्ची सड़क पर विश्वास डेरी द्वारा अमानक माप से दूध की डिलीवरी करने का मामला पकड़ा गया। कच्ची सड़क पर ही विश्वामित्र ट्रेडर्स के यहां बहादराबाद हरिद्वार से आए ब्रिटानिया ब्रेड के 450 ग्राम वाले पैकेज का का भार 20 ग्राम तक कम पाया गया। चरथावल में लक्ष्मीचंद, सुभाषचंद व शाहदीन पुत्र यासीन द्वारा बेचे जा रहे आटे के पैकेट पर पैकिंग का माह, वर्ष तथा एमआरपी घोषित नहीं पाया गया। इसी प्रकार हसीन पुत्र यामीन तथा मनीष प्रोविजन स्टोर द्वारा बेचे जा रहे नमकीन के पैकेट पर अनिवार्य घोषणाएं अंकित नहीं मिली। इन सभी मामलों में विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अधीन रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें