फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पुल पर हुई कहासुनी में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर पुल पर हुई कहासुनी में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भोपा। थाने पर मंगलवार को हुए धरना-प्रदर्शन के बाद ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए भाजपा व भाकियू कार्यकर्ता गंगनहर पुल पर आमने-सामने आ गए थे। मामले में बुधवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूसुफपुर चौराहे पर मंगलवार को हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने थाने के सामने जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया था। पुलिस द्वारा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला था। धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गंगनहर पुल पर आधा दर्जन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़कर उनके चालान काट दिए थे। इसी दौरान एक भाकियू कार्यकर्ता ने मौके पर पहुंचकर पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने का प्रयास किया था। इसे लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू निवासी बेहड़ा थ्रू ने भाजपा नेता हरीश राठी उर्फ बब्बू निवासी धीराहेड़ी, कुलदीप एवं बिल्लू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बब्बू पर रिवाल्वर तानकर धमकी देने का भी आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के पक्ष में गांव धीराहेड़ी से लोग थाने पहुंच गए और भाकियू कार्यकर्ता पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू, कपिल एवं हरेंद्र पर मारपीट एवं धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें