फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्यवेक्षक के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पर्यवेक्षक के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रोहाना। गन्ना विकास परिषद के पर्यवेक्षक के साथ ऑफिस में घुसकर मारपीट व रिवाल्वर तानकर हत्या की धमकी दिए जाने के मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रोहाना स्थित गन्ना विकास परिषद कार्यालय में बृहस्पतिवार को देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंडी निवासी संदीप व मोनू गन्ना पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार के पास पहुंचे। दोनों भाइयों ने पर्यवेक्षक से रोहाना समिति में नाम दर्ज करने को कहा, जिस पर पर्यवेक्षक ने उनसे देवबंद समिति से वहां के सदस्य न होने संबंधी कागजात लाकर देने को कहा। आरोप है कि इसका विरोध करते हुए दोनों भाइयों ने ऑफिस में रखे कागजात फाड़ते हुए पर्यवेक्षक से गाली-गलौच व मारपीट की। शोर सुनकर ऑफिस के अन्य कर्मचारी पहुंचे तो आरोपियों ने रिवाल्वर निकालकर पर्यवेक्षक पर तानते हुए उसे हत्या की धमकी दी और फरार हो गए। मामले की जानकारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को दी गई, जिसके बाद रोहाना चौकी पर दोनों भाइयों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें