फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में कैराना के बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो साल से जेल में बंद कैराना निवासी बंदी की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। अचानक सीने में दर्द के चलते उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शामली जनपद के कैराना कस्बा के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी इरफान (52) पुत्र अनवर बेग को शामली पुलिस ने पांच जुलाई 2018 को चोरी व माल बरामदगी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि इरफान पर कातिलाना हमले व चोरी जैसे 22 मुकदमे दर्ज थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बैरक में बंद इरफान को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। बंदीरक्षक ने उसे तत्काल जेल अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया, जहां आराम न मिलने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान इरफान की मौत हो गई। बंदी की मौत की जानकारी उसके परिजनों को देने के बाद शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया गया। हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें