फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण देने के मामले में एक पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़काऊ भाषण देने के मामले में एक पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

देवबंद। गोपाली क्षेत्र में हुई शांति समिति की बैठक के दौरान भड़काऊ भाषण देने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई ज्ञानेंद्र सिरोही की तरफ से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि गोपाली क्षेत्र के परौली कुरलकी में अयोध्या प्रकरण को लेकर आने वाले संभावित फैसले को लेकर शांति समिति की बैठक हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा प्रकरण को लेकर भड़काऊ भाषण दिया गया। इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की बात कही थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई की वीडियो में भड़काऊ भाषण देने वाला शख्स कौन है और असल में यह वीडियो किस गांव की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें