मुजफ्फरनगर। भाकियू द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध में तितावी में किए गए धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण में विभिन्न विसंगतियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को तितावी में धरना-प्रदर्शन किया था। इसके लिए रोहाना निवासी भाकियू कार्यकर्ताओं संजीव, सतीश और मणिकांत भारद्वाज निवासी रोहाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए किसानों से धरनास्थल पहुंचने का आह्वान किया। एसएसआई कोतवाली ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने वायरल की गई पोस्ट के माध्यम से किसानों से लाठी-डंडे, फावड़े-खलवे लेकर धरने में शामिल होने के बात कही थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल के बाद शुक्रवार दोपहर रोहाना चौकी प्रभारी एसआई ने तीनों भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसएसआई ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।