फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिलाध्यक्ष सहित 58 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। तितावी पुलिस ने पानीपत खटीमा हाईवे पर जागाहेड़ी टोल प्लाजा के मैनेजर जसवीर सिंह की तहरीर पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट के 58 सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिलाध्यक्ष सहित 18 सदस्य नामजद कराए है। मैनेजर ने टोल में तोड़फाेड, टोल फ्री कराने सहित कई आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगठन के कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ी सीज की है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर भाकियू तोमर के सदस्यों ने पूर्व घोषणा के अनुसार पानीपत-खटीमा हाईवे पर स्थित जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया था। सभी कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में 30-35 कारों में टोल पर पहुंचे थे।
टोल मैनेजर ने तहरीर देकर देकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उन्हें वहां से भगा दिया। उन्होंने टोल के बूम तोड़ दिए। तोड़फोड़ की। जबरन टोल फ्री करा दिया। इस घटना से यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। जो लोग अपने वाहनों में टोल पर पहुंचे थे वह डर कर भाग गए।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, हनी उर्फ अहसान, पवन त्यागी, अजय त्यागी, अंकित चौधरी, हसीर, वाजिद रजा, दीपक चौधरी, सोनू, फिरोज, महबूब बालियान, इरशाद, रिहान, साजिद अल्वी, नौशाद अल्वी, आकिल राणा, शानू पहलवान और सिराजू को नामजद किया गया है।
इसके अलावा 30 से 40 लोगों को अज्ञात में बताया गया। कहा गया कि इस घटना से टोल प्लाजा को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
सीओ फुगाना नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संगठन के तीन कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ी सीज की है। आरोपियों व गाड़ियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें