फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव शेरपुर में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर इमलाख खान को छुड़ाए जाने के मामले में 11 नामजद व 250 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शेरपुर निवासी चार आरोपियों माइकल, लईक, साहिर और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कई अन्य हिरासत में है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी इमलाख खान शिक्षा माफिया है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाली में इमलाख की हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है, जिसकी छपार व शहर क्षेत्र स्थित करोड़ों की संपत्ति भी पुलिस जब्त कर चुकी है। इमलाख खान गांव शेरपुर में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसके चलते शुक्रवार देर रात उसने गांव में ही बड़ी सभा कर रखी थी। इसकी जानकारी मिलने पर रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी एसआई सतीश शर्मा टीम के साथ गांव में पहुंचे और इमलाख खान को हिरासत में ले लिया। जैसे ही पुलिस टीम उसे लेकर चलने लगी, हिस्ट्रीशीटर के परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर हाथापाई करते हुए उसे जबरन छुड़ा लिया। पुलिस का आरोप है कि टीम में शामिल एक दरोगा के साथ मारपीट भी की गई। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की तलाश की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। उसके परिजन भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसआई सतीश शर्मा की ओर से इमलाख खान समेत 11 नामजद व करीब 250 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें