फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल मालिक और अफसरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज  

Mon, 20 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल
विज्ञापन
बुढ़ाना गन्ना समिति के सचिव ने समय पर किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने के मामले में बजाज के मिल मालिक और अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना से मिल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


बकाया गन्ने का भुगतान नहीं होने से क्षेत्र का किसान काफी परेशान है। भुगतान की समस्या को लेकर किसान कई बार चीनी मिल में धरना-प्रदर्शन आदि कर चुके हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर गन्ना समिति के सचिव प्रभारी विश्वामित्र पाठक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि जिलाधिकारी ने मिल को आदेश दिया था कि भैंसाना चीनी मिल को पेराई सत्र 2016-17 में उत्पादित चीनी को बैंक में बंधक करके प्राप्त होने वाली अग्रिम धनराशि का 85 प्रतिशत गन्ना मूल्य खाते में स्थानांतरित किया जाएगा।

सचिव ने कहा कि मिल प्रबंधन ने जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन नहीं किया है। सचिव ने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान निर्धारित समय पर न करके उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। बजाज चीनी मिल भैंसाना द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान नियमानुुसार नहीं किया जा रहा है। इस पर गन्ना समिति के सचिव ने जिलाधिकारी के आदेश पर चीनी मिल के मालिक, मुख्य वित्त अधिकारी, यूनिट हेड, एकाउंट हेड के विरुद्ध बुढ़ाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि गन्ना समिति के सचिव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें