शहर में फ्लैग मार्च करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में लगी हैं। इस बार निकाय चुनाव में उत्पात करने वाले लोगों को पुलिस लाल कार्ड थमाएगी। जिन पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यह ऐसे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। जिनसे चुनाव प्रभावित होने की आशंका अधिक है। उधर, सभासद के एक प्रत्याशी को लाल कार्ड दिए जाने पर कोतवाली थाने में हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत किया।
जिले में 26 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इसको लेकर मतदान केंद्रों के साथ पोलिंग पार्टियां अपनी तैयारियों लगी है। पुलिस भी अपने कार्य में जुट गई है। वार्डवार मोहल्ले में उत्पात मचाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस उन लोगों को लालकार्ड देगी जिनसे मोहल्ले में शांतिभंग और चुनाव में गड़बड़ी करने या कराने का अंदेशा है।
इन्हें चिह्नित किया गया है। सिविल लाइन, नईमंडी और कोतवाली थाना पुलिस ने वार्डों में सैकड़ों लोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें लाल कार्ड दिए गए हैं। इस कार्ड के माध्यम से पुलिस उन पर निगाह रखी जाएगी।
कार्ड पर पुलिस ने कार्रवाई के साथ सजा का भी विवरण दिया है, ताकि उत्पातियों को कंट्रोल में रखा जा सके। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने के साथ स्थितियों को परखा जा रहा है। उधर, पुलिस ने वार्ड 23 के एक सभासद प्रत्याशी को पुलिस ने लाल कार्ड थमा दिया।
इसको लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि वार्डवार ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके चुनाव में माहौल खराब होने का खतरा है। इन्हें लाल कार्ड दिए जाएंगे। एक प्रत्याशी को लाल कार्ड देने पर हंगामा हुआ था। जिसकी जांच कराने के बाद लोगों को शांत किया गया।