फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के दौरे के बाद ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह के दौरे के बाद ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन प्रजापति ने सिपाही को सिपल्ली कहकर वर्दी पर गुटखा थूका था। आरोपी को जेल भेजकर अधिकारियों ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने जिला संगठन को प्रकरण की जानकारी दी है। शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद सचिन पर संगठन की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर कच्ची सड़क पुलिस चौकी पर पहुंचे आरोपी सचिन प्रजापति ने सिपाही से कहा था कि ओ सिपल्ली मुझे पानी लाकर दे कुल्ला करना है। इस विवाद में हाथापाई करते हुए सिपाही के ऊपर गुटखा भी थूक दिया था। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को भाजपा नेता इस मामले को दबाने में लगे रहे। आरोपी के खिलाफ अभी तक संगठन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुंदरपाल ने बताया कि उन्होंने जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी को पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी है। अब वही इस पर आगे की प्रक्रिया अपनाएंगे। उधर, माना जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद सचिन प्रजापति को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें