समाज की प्रगति के लिए कुरीतियों का त्याग जरूरी
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर की ओर से आयोजित अलंकरण समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं विशिष्ट प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया।
गांधी कॉलोनी के वर्मा पार्क में स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में हुए समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. राममोहन ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों-कुरीतियों को त्याग कर ही कोई समाज आगे बढ़ सकता है। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर संजीव कुमार बालियान ने कहा कि सभी बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए। अपने परिवार और समाज से सद्गुणों को प्राप्त करते हुए ही हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। देवेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर के उच्च पदों पर आसीन होकर नौजवानों को राष्ट्र व समाज के विकास व प्रगति में सहायक बनना चाहिए। रामपाल वर्मा, डा नरेश मलिक, उदयवीर सिंह, जगदीश बालियान आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और अन्य अतिथियों ने इंटर व हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतिभावान खिलाड़ियों के अलावा टीवी हास्य कलाकार विभोर चौधरी को सम्मानित किया। संरक्षक रामपाल वर्मा भी सम्मानित हुए। मांगेराम वर्मा, देवी सिंह सिंभालका, महाबीर राठी, अनूप सिह वर्मा, डॉ उदयवीर, ब्रजवीर सिंह, अनंगपाल राठी, देवेंद्र तोमर, डॉ. रविंद्र, संतोष वर्मा, अनिल चौधरी, अनिल शास्त्री, धर्मवीर मलिक, सुंदरपाल सिंह, मनोज राठी, ओमपाल आर्य, जगदीश मलिक, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले हवन किया गया। हवन गजेंद्र राणा ने कराया। मुख्य यजमान देवी सिह सिंभालका रहे।
ये हुए सम्मानित
मुजफ्फरनगर। समारोह में खिलाड़ी प्रियांशु, अन्नु राठी, शुभम चौधरी, मनोज कुमार के अलावा मेधावी विद्यार्थी वर्णिका सिंह, अर्पित कुमार, उमंग चौधरी, अंशिका चौधरी, अंश चौधरी, मुकुल कुमार, खुशी चौधरी, अंशिका तोमर, रिया पंवार, प्रज्ञा, इशिका सिंह, वंश चौधरी, दिव्या, प्रथम चौधरी, रीतू राठी, हिमांशी बालियान, शगुर मलिक, रिया चौधरी आदि सम्मानित किए गए।
-