पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में रेनू सिंह प्रथम
मुजफ्फरनगर। सात दिवसीय वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर ताराचन्ंद वैदिक पत्री डिग्री कॉलेज में प्रकृति विषय पर पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता कराई गई। बीएसी गृह विज्ञान बीएड प्रथम वर्ष एवं बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। संचालिका येशु शर्मा ने छात्राओं को नियम बताए। निर्देशिका डॉ संतोष गोयल ने मार्गदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने कहा इस तरह के कार्यक्रम कालेजों में होना आवश्यक है। प्रतियोगिता में जज के रूप में डा योगिता शर्मा रहीं। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रेनू सिंह बीएड प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर मानसी धीमान बीए प्रथम वर्ष और तृतीय स्थान पर पायल चौधरी बीएसी ग्रह विज्ञान प्रथम वर्ष स्थान प्राप्त किया।
गणपति धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से
मुजफ्फरनगर। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार नई मंडी में आज से 12 जुलाई तक आशुतोष भगवान शिवशंकर की सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। बृहस्पतिवार को कलश स्थापना होगी। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इस दौरान मंदिर कमेटी के भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी चचा, कैलाश चंद ज्ञानी, अमरीश सिंघल, सोमप्रकाश कुछल, विकास अग्रवाल, अनिल गोयल, अंकित अग्रवाल, शशांक राणा, अमित गोयल मौजूद रहे।
-