कार से पार्टी का झंडा हटाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता लगते ही पुलिस अपने ऊपर से राजनीतिक दबाव हटाते हुए अपने हिसाब से काम करना शुुरू कर दिया है। अफसरों ने जनपद में पूरे दिन वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग करने को अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें सख्ताई से ड्यूटी करने को कहा गया है। शस्त्र जमा कराने में सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से 70 से 80 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की मांगी गई है।
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रथम चरण 11 फरवरी को जिले में मतदान होना है। इसके लिए 17 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बुधवार से आचार संहिता लगते ही पुलिस ने राजनीतिक दबाव को खतम कर अपने ही अंदाज में काम करना शुरू कर दिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने जनपद के सभी थानों को दिनभर वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग करने को कहा है। इस दौरान वाहनों में शराब, नगदी आदि ले जाने की जांच की जाएगी।
मतदान होने तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें सख्ताई से ड्यूटी करने को कहा गया है। पुलिस से लोगों के शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अफसरों ने शासन से 70 से 80 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग की है। पहले से ही जनपद में पहुंच चुकी एक कंपनी को साथ लेकर पुलिस पिछले दो दिनों से फ्लैग मार्च करने में जुटी है। शहर में बृहस्पतिवार को जानसठ रोड, विश्वकर्मा चौक, प्रकाश चौक, शिवचौक आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।