फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा की सेवा में लगे धार्मिक, सामाजिक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बालाजी यात्रा में सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। शहर के सैकड़ों संगठनों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हाथ बढ़ाए।
विज्ञापन

श्री बालाजी श्याम मित्र मंडल की ओर से शहर के टाउनहॉल में शिविर लगाया गया। समाजसेवी किशोर गोयल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सेवा कार्य किया। श्री श्याम मोरबी मंडल ने बालाजी यात्रा में आस्था और श्रद्धा के सासथ भाग लिया। मंडल के नवनीत कुमार गुप्ता, सचिन सिंघल, नवल अग्रवाल, अमित कुमार, अमृत सिंघल, अर्जुन गर्ग, लोकेश जिंदल, शिवम तायल, विकास गर्ग, शुभम भारद्वाज, विकास गोयल गोल्डी, शुभम जैन, वैभव जैन, आशीष गर्ग, हिमांशु शर्मा, गौरव सिंघल, अंकुर गुप्ता, रजनीश पांडे आदि सेवा में जुटे रहे।
श्री पंचमुखी बालाजी सेवा समिति संघ परिवार ने बालाजी महाराज की सुंदर और विशाल प्रतिमा अति सुंदर मनमोहक रथ पर निकाली। शुभारंभ राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। हरीश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव गोयल, आदित्य अग्रवाल, विपुल तायल, विशाल गर्ग, सुनील तायल, दीपक गोयल आदि मौ मौजूद रहे। व्यापारी सुमित रोहल ने अपने साथियों के साथ मंडी में स्टॉल लगाया।
विज्ञापन

एसडी मार्केट व्यापार मंडल, शिव मूर्ति व्यापार मंडल, रामदूत सेवा संघ परिवार, वायु पुत्र समिति, शिव मूर्ति संचालक मंडल, बालाजी चौक समिति, सनातन धर्म सभा, शहर के सभी व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सेवा कार्य किया।

शोभायात्रा में में भक्तिमय होकर नाचते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें