फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारिश से राहत, अव्यवस्था से आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को मूसलाधार बारिश ने राहत दिलाई। जिले में 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान शहर की सड़कें नाला बन गई। रुड़की रोड, भगत सिंह रोड समेत अन्य मुख्य मार्गेां पर जाम लग गया। रतनपुरी क्षेत्र में बुढ़ाना अंडरपास में पानी भर गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर के समय करीब दो घंटे तक हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। पालिका की जलनिकासी और नाला सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई। नालों का पानी सड़कों पर बहता रहा। शहर के शिव चौक पर कई फीट पानी भर गया। इस दौरान यहां से वाहन लेकर गुजर रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पानी में दुपहिया वाहन बंद हो गए। दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 रिकॉर्ड किया गया। बारिश से गन्ने और धान की फसलों को लाभ होगा। तेज हवा चलने से हालांकि गन्ने की फसल के गिरने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें