फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डायरिया से राहत लेकिन जकड़ रहा वायरल बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। तापमान में परिवर्तन के साथ ही वायरल बुखार ने लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। वायरल का संक्रमण गले के माध्यम से लोगों पर हमला कर रहा है। शुरुआत नजला-खांसी और गले में दुखन के साथ होती है, जिसके उपरांत बुखार में पूरा शरीर तपने लगता है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। हालांकि लोगोंं को डायरिया की शिकायत से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन आया है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। इन दिनों लोगों को डायरिया की शिकायत तो कम है। लेकिन बुखार, हाथ-पैरों और मांसपेशियों में दर्द एवं सुस्ती की शिकायत बढ़ी है। अस्थमा के मरीज सांस लेने में दिक्कत, सीने में भारीपन बता रहे हैं। जिला अस्पताल ओपीडी में उपचार के लिए औसतन 1700 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें