फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम का निर्णय वापस होने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को अब चक्का जाम नहीं करेगी। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 24 घंटे पहले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम का आह्वान वापस ले लिया। अब भाकियू कार्यकर्ता और किसान शनिवार को तहसीलों में धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपने की तैयारी में जुट गए हैं। इससे पुलिस-प्रशासन के साथ नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने शनिवार को देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट राजमार्ग पर धरना देकर चक्का जाम करने का एलान किया था। इस पर भाकियू ने भी तैयारी कर रखी थी। जनपद में दस स्थानों पर चक्का जाम किया जाना था। इसी बीच शुक्रवार दोपहर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम के आह्वान को वापस ले लिया। अब भाकियू कार्यकर्ता और किसान तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि अब चक्का जाम नहीं किया जाएगा।
जनहित में चक्का जाम वापस लिया : राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि जनहित में चक्का जाम वापस लिया है। इन दिनों किसान गन्ने की कटाई में लगे हैं। दिल्ली के आंदोलन में भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर जाम लगाने से नागरिकों को भी परेशानी होगी। इसलिए भाकियू कार्यकर्ताओं को तहसीलों में धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें