फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर किसानों ने मिल में किया हंगामा, मिल मालिक सहित तीन पर मुकदमा     

Fri, 14 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घटतौली पर चीनी मिल में हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के त्रिवेणी शुगर मिल में घटतौली को लेकर किसानों का गुस्सा भड़क गया। किसानों ने हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। गुस्सा भांपकर मिल अधिकारी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो तौल कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


किसानों ने मिल मालिक समेत मिल अधिकारियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मिल मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मिल के जीएम डॉ. अशोक कुमार ने सभी कांटे चैक कराए। एक कांटे में तकनीकी खराबी निकली। जीएम ने किसानों को समझाबुझाकर शांत किया। करीब चार घंटे बाद मिल में तौल शुरू हो सकी।    
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 10:00 बजे किसान चिंदौड़ा निवासी लक्ष्मीचंद पुत्र बिशंभर, गांव तिलौरा निवासी नरेशपाल पुत्र बाबूराम अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर शुगर मिल पहुंचे। इन किसानों ने मिल के कांटे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की तौल कराई तो उन्हें घटतौली का शक हो गया।

ये किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शीरे के दूसरे कांटे पर पहुंचे। किसानों ने उस कांटे पर तौल कराई तो 7 कुंतल 20 किलो का अंतर आया। किसानों में घटतौली को लेकर आक्रोश फैल गया। किसानों ने मिल में ही हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। किसानों का गुस्सा भांपकर मिल अधिकारी और कुछ कर्मचारी वहां से भाग निकले। 

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो तौल कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। जिनको पुलिस ने बाद में छोड़ दिया। किसानों ने कोतवाली पहुंचकर मिल के मालिक, जीएम और केन प्रबंधक के विरुद्ध तहरीर दी। भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल के नेतृत्व में किसान कोतवाली में इंस्पेक्टर केपी सिंह से मिले।

किसानों ने इंस्पेक्टर से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, जीएम डॉ. अशोक कुमार ने मिल के सभी कांटे चैक कराए। एक कांटे में तकनीकी खराबी निकली। जीएम ने तकनीकी खराबी को ठीक कराने का आश्वासन देते हुए किसानों को समझाबुझाकर शांत किया, तब कहीं जाकर चार घंटे बाद मिल में तौल शुरू हो सकी।  
        
उधर, किसान अरविंद ने शुगर मिल के मालिक समेत जीएम डा. अशोक कुमार व सहायक गन्ना महाप्रबंधक एके सिंह के विरूद्ध कोतवाली में धारा 420 का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।      
      
मिल के एक कांटे में लोड सैल खराब निकली। जिसको बदलवाया जा रहा है। किसान संतुष्ट हो गए हैं। तहरीर वापस लेने के लिए समझौता हो गया है। किसान अपने नाम से शपथ पत्र भी देने को तैयार हो गए हैं -डॉ. अशोक कुमार, जीएम।              
        
घटतौली की जांच के लिए डीसीओ को अवगत कराया गया। उनसे मिल के सभी कांटों की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है। डीसीओ ने कांटों की जांच के लिए टीम मिल में भेज दी है - राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष, भाकियू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें